चंद्रवंशी समाज को दिलायी जायेगी राजनीतिक पहचान

फोटो संख्या : समस्तीपुर. चंद्रवंशी समाज को अब राजनीतिक पहचान दिलायी जायेगी. इसके लिये आगामी 18 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में विराट सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह बातें अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामबली सिंंह ने जिला से राज्यव्यापी जन जागरण अभियान की शुरुआत करते हुए […]

फोटो संख्या : समस्तीपुर. चंद्रवंशी समाज को अब राजनीतिक पहचान दिलायी जायेगी. इसके लिये आगामी 18 जुलाई को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में विराट सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा. यह बातें अखिल भारत वर्षीय चंद्रवंशी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. रामबली सिंंह ने जिला से राज्यव्यापी जन जागरण अभियान की शुरुआत करते हुए कही. बारह पत्थर मोहल्ला से इसकी शुरुआत की गयी. इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य विश्वनाथ साह ने कहा कि आज चंद्रवंशी समाज को गोलबंद होकर अपने राजनीतिक हितों के लिये लड़ना होगा. इस अवसर पर वासुदेव महतो, राम दिनेश महतो, हरिहर प्रसाद, अमित चंद्रवंशी आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >