उजियारपुर. प्रखंड के संस्कृत महाविद्यालय कमला के परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी ने की. इसमें जुलाई माह में मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में चलने की अपील की. इसके लिए आम लोगों से संपर्क साधने को कहा गया. मौके पर ललन प्रसाद सिंह, रामचंदर राय, अशोक कुमार झा, राम कृपाल पांडेय, सोने लाल बैठा, तीला देवी, सुजय पांडेय, कृष्ण नंदन मेहता, नवीन कुमार चौधरी, रवींद्र प्रसाद मधुकर, चिंकू चौधरी, कामेश्वर मिश्र, मलहु सदा, महादेव पासवान आदि मौजूद थे. मोरवा : सारंगपुर में मंगलवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनीत वर्मा की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें 25 जुलाई को प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनजर तैयारियों पर चर्चा की गयी. कार्यकर्ताओं ने इसके लिए तैयारी अभी से शुरू करने तथा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को इसमें भाग लेने पर जोर दिया. इसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्रमुख का चयन करने तथा इसके लिये कार्यालय खोलने की व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श किया गया. इसमें जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी, महामंत्री दिग्विजय नारायण सिंह, राधेश्याम झा, मरीचा के पूर्व मुखिया सुरेश राय, ध्रुव सिंह, सुरेन्द्र पासवान, संतोष ठाकुर, विनय कुमार झा, नरेन्द्र सिंह, मुन्ना सहनी, अरुण दाहा, सरोज कुमार राय समेत सभी पंचायत अध्यक्ष एवं मंडल अधिकारी मौजूद थे.
पीएम की सभा में भागीदारी को ले कार्यकर्ताओं को मिला टास्क
उजियारपुर. प्रखंड के संस्कृत महाविद्यालय कमला के परिसर में मंगलवार को भाजपा कार्यकताओं की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष यशवंत कुमार चौधरी ने की. इसमें जुलाई माह में मुजफ्फरपुर में पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन पर कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक तादाद में चलने की अपील की. इसके लिए आम लोगों से संपर्क साधने को […]
