समीक्षा कर डीएम ने दिये विभागीय पदाधिकारियों को टास्क

शत प्रतिशत हो आचार संहिता का पालनफोटो संख्या : 4प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस क्रम में उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी सरकारी भवनों में पेय […]

शत प्रतिशत हो आचार संहिता का पालनफोटो संख्या : 4प्रतिनिधि, समस्तीपुर जिलाधिकारी एम. रामचंद्रुडु ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में सोमवार को जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस क्रम में उन्होंने विभागवार कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिये. भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी सरकारी भवनों में पेय जल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. सिंटेक्स की सफाई कराने को कहा गया. जिला आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्यान्न के उठाव एवं वितरण का कार्य ससमय से कराने का आदेश देते हुए इसमें तेजी लाने को कहा गया. पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को अब तक कितने लाभुकों द्वारा शौचालय निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है व कितने लाभुकांे को भुगतान कर दिया गया है इसकी जानकारी उपलब्ध कराने का टास्क दिया. शौचालय निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिला पदाधिकारी ने हर प्रखंड में जनजागरूकता अभियान चलाने और कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों को शामिल करने की आवश्यकता पर जोर दिया. कार्यपालक अभियंता पीएचइडी से प्रतिवेदन की मांग की गयी है. बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर जिला में आदर्श आचार संहिता लागू होने की जानकारी देते हुए इसका शत प्रतिशत पालन करने को कहा. साथ ही हरेक कोषांग के पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी व वरीय पदाधिकारी अपने अपने दायित्व का जिम्मेवारी से निर्वहन करें ताकि जिला में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >