ईमानदारी से हो राजधर्म का पालन : अवधुत

समस्तीपुर. प्राउटिस्ट ब्लॉक ऑफ इंडिया के केेंद्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य संतोषानंद अवधुत ने सरायरंजन के रामचन्द्रपुर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक प्राप्ति के लिये कष्ट उठाना तप कहलाता है. राजधर्म का पालन ईमानदारी से किया जाना चाहिये. इसके लिये नैतिकता जरूरी मानदंड है. देश में गरीबी का मूल कारण 97 […]

समस्तीपुर. प्राउटिस्ट ब्लॉक ऑफ इंडिया के केेंद्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य संतोषानंद अवधुत ने सरायरंजन के रामचन्द्रपुर गांव के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शारीरिक प्राप्ति के लिये कष्ट उठाना तप कहलाता है. राजधर्म का पालन ईमानदारी से किया जाना चाहिये. इसके लिये नैतिकता जरूरी मानदंड है. देश में गरीबी का मूल कारण 97 प्रतिशत लोगों की गाढ़ी कमाई का पैसा है. तीन प्रतिशत लोगों के पास ही सीमित है. इसके लिये सरकार को उचित कदम उठाना चाहिये. अमीरी रेखा का निर्धारण हो. आज के नेतागण में कथनी व करनी व्यापक अंतर है. जिसे पीबीआइ जागरूकता अभियान चलाकर आम जन को इसकेे लिये पे्ररित कर रही है. इस अभियान पूरे में चलाने की बात कही है. मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण प्रसाद ने कहा पूरे प्रदेश में लाखों लोगों में इस अभियान में जोड़ा जायेगा. मौके पर जिलाध्यक्ष महेश्वर राय, प्रखंड सचिव सुन्देश्वर राय, रामलोलिन राय, अशोक प्रसाद सिंह, रामकुमार प्रसाद सिंह, महुली देवी, प्र्रमीला देवी, चंपी देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >