सैदपुर सहनी टोल में 22 घर राख

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर सहनीटोल में शुक्रवार की देर रात अचनाक लगी आग में दस दुकान एवं बाइस घर जल गय़े सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस के द्वारा दमकल विभाग को खबर की गयी. जब तक दमकल गाड़ी पहुंची तब तक पूरा टोला खाक हो चुका था़ आग की लपटें इतनी भयावह […]

कल्याणपुर : चकमेहसी थाना क्षेत्र के सैदपुर सहनीटोल में शुक्रवार की देर रात अचनाक लगी आग में दस दुकान एवं बाइस घर जल गय़े सूचना पर पहुंची चकमेहसी पुलिस के द्वारा दमकल विभाग को खबर की गयी.
जब तक दमकल गाड़ी पहुंची तब तक पूरा टोला खाक हो चुका था़ आग की लपटें इतनी भयावह थी कि जब तक लोग उसे बुझाने का प्रयास करते तब तक पूरा टोला खाक हो गया़ पीड़ितों के अनुसार बदन पर कपड़ा छोड़कर मकान से कुछ भी नहीं बचाया गया़ अहले सुबह से लगातार रूक रूक कर हो रही वर्षा ने अग्नि पीड़ितों की मुश्किल और भी बढ़ा दी है़
सूचना पर पहुंचे अंचलाधिकारी ने पॉली बैग एवं खाद्यान उपलब्ध कराया जबकि आर्थिक मदद के लिए जिलाधिकारी से मांग की है़ जिसे प्राप्त होते ही उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है़
घटना की सूचना पर स्थानीय विधायक मंजू कुमारी एवं महेश्वर हजारी ने दौरा कर पीड़ित परिवारों से संवेदना व्यक्त करते हुए हर संभव मदद दिलाने का भरोसा दिलाया़ पीड़ित परिवारों में ब्रहृमदेव सहनी, चुल्हिया देवी, गोपाल सहनी, संतोष सहनी, राजू सहनी, बैजनाथ सहनी, महादेव सहनी, महेन्द्र सहनी, हरि सहनी, हरि किशोर सहनी, हरेंद्र सहनी, रंजीत सहनी, अमृत सहनी, होरील सहनी, बिठई सहनी, चंद्र भूषण सहनी, मोती सहनी, हरिश्चंद्र सहनी, राजेश सहनी, राम वृक्ष सहनी, राम प्रीत सहनी एवं मोहनी देवी शामिल है़
जबकि दुकान जलने वालों में नसीम का गैरज, बिशुन सहनी का होटल, अनिरुद्ध सहनी का पान दुकान, विनोद सहनी का नास्ता दुकान, राकेश सहनी का टेंट हाउस एवं मोबाइल दुकान, जीवछ सहनी की सत्तु की दुकान, राजीव सहनी का डीजे दुकान, अमृत सहनी का फल दुकान एवं बिंदेश्वर राय का ढोलक की दुकान जल चुका है. साथ ही पड़ोस में अवस्थित शिव मंदिर भी आग लगने सा क्षतिग्रस्त हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >