रोसड़ा : थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में दो दिन पूर्व नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक नया मोड़ आ गया है़ लड़की ने पुलिस के समक्ष अपना बयान बदल दिया है़
इससे मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है़ वहीं दूसरी ओर मामले के एक आरोपित राहुल पासवान ने स्वयं थाने पर आकर अपने को निदरेष बताया है जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है़ राहुल ने पुलिस को बताया कि वह भी उक्त लड़की के बहन से प्रेम करता है़
पुनि सह थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने लड़की से पूछताछ के बाद बताया कि आरोपित सोहित पासवान के साथ लड़की का विगत डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था़ घटना की देर शाम लड़की स्वयं ढैंचा के खेत में गयी थी़ जहां आरोपित सोहित के साथ रही़ इसके बाद लड़की को नींद आ गयी़
वह लड़के के साथ खेत में ही सो गयी़ उसकी नींद तब खुली जब अहले सुबह उसकी चाची एवं मां खेत में पहुंची़ लड़की ने पुलिस को बताया कि वह सोहित के साथ थी़
इन दोनों के अलावे वहां कोई नहीं था़ लड़की की चाची व मां ने दोनों को सोये अवस्था में एक साथ देख नींद से उठाते हुए लोकलाज के भय से लड़के को पहले वहां से जाने को कहा़ फिर लड़की को ले जाना चाह रही थी कि इतने में ही कई ग्रामीण वहां पहुंच गय़े सभी को इस बात की जानकारी हो जाने के कारण इस प्रेम प्रसंग के मामले को गैंगरेप के मामले में तब्दील कर दिया गया ताकि प्रेम प्रसंग का खुलासा ना हो जाय़े लड़की ने आगे पुलिस को बताया कि परिजनों एवं ग्रामीणों के डर से प्रेम प्रसंग को छुपाते हुए जानबूझ कर चार लागों को आरोपित कर दिया़
लड़की के इस तरह से बयान बदले जाने से एक ओर आरोपितों ने राहत की सांस ली है वहीं पुलिस की परेशानी भी कम हो गयी है़ हालांकि अभी लड़की का कोर्ट में बयान कलमबद्घ नहीं हुआ है़
थानाध्यक्ष नरेश पासवान ने बताया कि लड़की का आगामी सोमवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराया जायेगा़ उस बयान के बाद ही मामले में और खुलासा हो पायेगा़ दूसरी ओर पंचायत के सरपंच बलवंत पासवान ने बताया कि दर्ज किया गया मामला गलत है़ यह मामला प्रेम प्रसंग का है. इसमें अन्य आरोपित निदरेष जान प्रतीत होता है़ इन जनप्रतिनिधियों ने आरोपित के साथ न्याय देने की मांग की है़ बता दें कि लड़की ने 25 जून की रात्रि की घटना बताते हुए थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें उसने चार लड़कों को आरोपित करते हुए जबरन ढैंचा खेत में ले जाकर बारी बारी से गैंगरेप किये जाने की बात कही है. साथ ही आरोपित द्वारा पैर भी बांध दिये जाने एवं बेहोशी की हालत में परिजनों द्वारा शुक्रवार की अहले सुबह उसे खेत से लाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराये जाने की बात कही है.
