आकाश ने जीता ऑल इंडिया अंडर 15 का खिताब

आकाश ने जीता ऑल इंडिया अंडर 15 का खिताबफोटो संख्या : 20प्रतिनिधि, समस्तीपुर समस्तीपुर के आकाश ठाकुर ने दिल्ली में चल रहे ऑल इंडिया अंडर 15 डबल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. उसने अपने मणिपुर के जोड़ीदार मिरब्बा मनीसोम के साथ मिलकर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी आंध्र प्रदेश के टुकुम ला और मध्य […]

आकाश ने जीता ऑल इंडिया अंडर 15 का खिताबफोटो संख्या : 20प्रतिनिधि, समस्तीपुर समस्तीपुर के आकाश ठाकुर ने दिल्ली में चल रहे ऑल इंडिया अंडर 15 डबल बैडमिंटन चैंपियनशिप का खिताब जीत लिया है. उसने अपने मणिपुर के जोड़ीदार मिरब्बा मनीसोम के साथ मिलकर फाइनल में अपने प्रतिद्वंद्वी आंध्र प्रदेश के टुकुम ला और मध्य प्रदेश के यश रायकवार को सीधे सेटों में 21-18 और 22-20 से पराजित किया. इस आशय की जानकारी समस्तीपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव तरुण कुमार ने दी है. इधर, आकाश की इस सफलता पर जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष पंकज ज्योति, डॉ आरआर झा, एके लाल, केके चांदना, मुकेश कुमार, ललन यादव आदि ने उसे बधाई दी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >