विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरहन गांव के सुधा देवी पति मुरारी ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने देवर मुरारी ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 14 जून को मुरारी उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा और कहा कि घर को रंग क्यों कराया इस पर पीडि़ता ने बताया कि मैं घर में रहती हूं. इसलिए घर की मरम्मत करा रही हूं. फिर अभियुक्त ने थप्पड़ मार दिया और विरोध करने पर तब तक मारपीट की जबतक वे बेहोश नहीं हो गयी. प्रार्थी ने थानाध्यक्ष से जान माल की गुहार लगायी है. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए छानबीन की जा रही है. दोषी पर कार्रवाई की जायेगी. दूसरी ओर थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर निवासी रामावतार महतो ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए रामचंद्र महतो, रामजी महतो, रामस्वार्थ महतो तथा अभिषेक महतो को नामजद किया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 14 जून को अभियुक्त शाम के समय जमीन में जबरदस्ती दखल करने की नीयत से मिट्टीकरण का कार्य कर रहे थे. मना करने पर कुदाल से वार कर सर को फ ोड़ दिया. प्रार्थी का पतोहू एवं पुत्र आया तो अभियुक्त ने उस पर पगरिया चला दिया जिससे पुत्र का माथा कट गया. फिर विरेन्द्र ने प्रार्थी के पुत्रवधू को बाल पकड़ कर घसीटने लगा और धमकी दी कि जान माल की सुरक्षा चाहते हो तो जो मैं करना चाहता हूं मुझे करने दो नहीं तो सभी को इसी तरह मार पीट कर हाल खराब कर दूंगा.
अलग अलग घटनाओं की प्राथमिकी दर्ज
विभूतिपुर. थाना क्षेत्र के नरहन गांव के सुधा देवी पति मुरारी ठाकुर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने देवर मुरारी ठाकुर को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि 14 जून को मुरारी उनके घर आकर गाली गलौज करने लगा और कहा कि घर को रंग क्यों कराया इस पर पीडि़ता […]
