हसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन मे प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी सरंपच को सरकारी पगड़ी बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने एक सामारोह आयोजित कर उपलब्ध करायी. इस अवसर उपस्थित सरपंच को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री यादव ने बताया कि आपके ऊपर पंचायत के लोगों के प्रति बड़ी जवाबदेही है जिसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें. बीडीओ ने बताया कि सरकार आपको पगड़ी इसलिए उपलब्ध करायी है ताकि इसको पहनते ही आप अपने कर्तव्य को समझ सके और बिना किसी भेदभाव के न्याय सुना सके जिसके समाज के कमजोर लोगों को लगे कि जनप्रतिनिधि कितना महत्वपूर्ण है. मौके पर सरपंच जयंत कुमार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, रंजु देवी, चांदसी महतो, शंभु शेखर सिंह, रानी देवी, रामरेखा देवी आदि मौजूद थे.
समारोहपूर्वक दी गयी सरपंचों को पगड़ी
हसनपुर. प्रखंड के पंचायत समिति भवन मे प्रखंड के सभी ग्राम कचहरी सरंपच को सरकारी पगड़ी बीडीओ प्रेम कुमार यादव ने एक सामारोह आयोजित कर उपलब्ध करायी. इस अवसर उपस्थित सरपंच को संबोधित करते हुए बीडीओ श्री यादव ने बताया कि आपके ऊपर पंचायत के लोगों के प्रति बड़ी जवाबदेही है जिसका ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करें. […]
