बिथान. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आगामी 20 जून को होने वाले सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्रामीणों की होने वाली बैठक की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं, एनएम, आशा कार्यकर्ता आदि को प्रशिक्षण देने का कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गया है. इसके तहत बिथान पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 125 पर उक्त कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया. इसमें महिला पर्यवेक्षिका अरूणा कुमारी ने उपस्थित ग्रामीणों के बीच आंगनबाड़ी से संबंधित जानकारी पर विस्तार पूर्वक चर्चा की. उन्होंने आगामी 20 जून को होने वाली सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी को लेकर सेविकाओं को कई निर्देश दिये. मौके पर सेविका लक्ष्मी कुमारी, मंजू देवी, राजेन्द्र पासवान, सीता देवी, रूणा देवी, किरण देवी, फूलकुमारी देवी, रूबी देवी आदि मौजूद थी.
सामाजिक अंकेक्षण की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू
बिथान. प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों पर आगामी 20 जून को होने वाले सामाजिक अंकेक्षण को लेकर ग्रामीणों की होने वाली बैठक की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसके तहत आंगनबाड़ी सेविकाओं, एनएम, आशा कार्यकर्ता आदि को प्रशिक्षण देने का कार्य सोमवार से प्रारंभ हो गया है. इसके तहत बिथान पंचायत के […]
