दोषियों को सजा मिलने पर सीपीआइएम नेताओं ने जतायी प्रसन्नता

समस्तीपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोसड़ा के जय प्रकाश आर्य के द्वारा विरेंद्र सिंह के हत्यारे राम सेवक सिंह, उदय झा, डब्लू रजक व बैजनाथ साह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. विदित हो कि वर्ष 2008 में सीपीआइ एम के नेता एवं विभूतिपुर के प्रखंड प्रमुख विरेंद्र सिंह अपने गांव साखमोहन के एक […]

समस्तीपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश रोसड़ा के जय प्रकाश आर्य के द्वारा विरेंद्र सिंह के हत्यारे राम सेवक सिंह, उदय झा, डब्लू रजक व बैजनाथ साह को आजीवन कारावास की सजा सुनायी गयी. विदित हो कि वर्ष 2008 में सीपीआइ एम के नेता एवं विभूतिपुर के प्रखंड प्रमुख विरेंद्र सिंह अपने गांव साखमोहन के एक टोला से भोज खाकर लौट रहे थे. रास्ते में घात लगाये इन अपराधियों ने उन्हें व उनके साथ चल रहे राम नंदन सिंह की हत्या गोली मारकर कर दी थी. न्यायालय के इस फैसले पर खुशी जाहिर करते हुए सीपीआइएम जिला मंत्री रामदयाल भारती, राज्य सचिव मंडल सदस्य अजय कुमार, जिला सचिव मंडल सदस्य मनोज कुमार गुप्ता, गंगाधर झा, महेश कुमार, सत्य नारायण सिंह, अजय कुमार, जिला कमेटी सदस्य रघुनाथ राय, विश्वनाथ महतो, नवीन सिंह, श्याम किशोर कमल, उपेंद्र राय, मिथलेश कुमार, देवेंद्र सिंह, ललन कुमार, क्र ांति कुमार, जगधारी महतो, विद्यानंद विद्यार्थी, सुभाष कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि इस फैसले से आम लोगों सुकून मिला है. वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस केस के बचे अपराधी को भी सजा दिलाकर ही रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >