सिंघिया. थाना क्षेत्र के माहे गांव में रविवार को दो भाई राम प्रसाद साहु एवं मकसुदन साहु के बीच भूमि से संबंधित विवाद में मारपीट शुरू हो गयी. इसमें बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई राम प्रसाद साहु का दाहिने पांव को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. परिजनों ने पीएचसी में भरती कराया़ जिनका इलाज जारी है़ इस संबंध में थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद रवि ने बताया कि कहा कि इस घटना के संबंध में कोई आवेदन नहीं मिला है़ न ही घटना की जानकारी है़ वहीं थाना क्षेत्र के बिथान बाजार स्थित चंादनी चौक के पास टै्रक्टर के धक्के से एक स्कूली छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गया. बताते चलें कि करांची गांव निवासी रामबालक मुखिया की चौदह वर्षीय पुत्री आरती कुमारी अपने गांव से साइकिल से कोचिंग करने जा रही थी. इसी बीच उक्त स्थल पर पूर्व दिशा से तेज रफ्तार से अनाज लदा टै्रक्टर साइकिल में धक्का मार दी जिससे छात्रा बुरी तरह जख्मी हो गयी. उसका इलाज निजी क्लिनिक में किया जा रहा है. वहीं टै्रक्टर समेत चालक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया. समाचार प्रेषण तक घटना स्थल पर पुलिस नहीं पहुंच सकी है.
भाई ने कुल्हाड़ी से वार किया जख्मी
सिंघिया. थाना क्षेत्र के माहे गांव में रविवार को दो भाई राम प्रसाद साहु एवं मकसुदन साहु के बीच भूमि से संबंधित विवाद में मारपीट शुरू हो गयी. इसमें बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर छोटे भाई राम प्रसाद साहु का दाहिने पांव को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. परिजनों ने पीएचसी में […]
