वारिसनगर. पूरी निष्ठा के साथ संगठन के प्रति वफादार रहकर काम करें. विधान परिषद चुनाव में महागंठबंधन के उम्मीदवार रोमा भारती को जिताने के लिए पूरे जी जान से काम करना होगा. उक्त बातें राजद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने राजद कार्यालय पर राजद, जदयू व कांग्रेस के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा. इन्होंने इस गंठबंधन को हिंदू-मुसलिम एकता को कायम रखने वाला व गरीब असहायों के लिए काम करने वाला बताया. बैठक की अध्यक्षता जदयू अध्यक्ष वशिष्ठ राउत, कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, राजद अध्यक्ष मदन राय ने संयुक्त रूप से की. बैठक में विधानपरिषद चुनाव के लिए छह सदस्यीय चुनाव अभियान समिति का गठन किया गया. इसमें राजद से हुमायूं कबीर व मदन राय, कांग्रेस से अजय कुमार सिंह व मो. तनवीर व जदयू से वशिष्ठ राउत व शिवशंकर महतो का मनोनयन किया गया. बैठक को वेद नारायण राय, रामदयाल राय, संजीव कुमार सिंह, लाल नारायण ठाकुर, कमरूल अहमद, मो. मशकुर, जीवछ राय, सोनेलाल राय, विनय जायसवाल, अश्विनी कुमार ठाकुर, गणेश मल्लिक, रजनीकांत राय, मो आरजू, राजेश कुमार ठाकुर आदि नेताओं ने संबोधित किया.
पूरी निष्ठा के साथ संगठन के प्रति रहें वफादार : रामाश्रय
वारिसनगर. पूरी निष्ठा के साथ संगठन के प्रति वफादार रहकर काम करें. विधान परिषद चुनाव में महागंठबंधन के उम्मीदवार रोमा भारती को जिताने के लिए पूरे जी जान से काम करना होगा. उक्त बातें राजद के जिलाध्यक्ष रामाश्रय सहनी ने राजद कार्यालय पर राजद, जदयू व कांग्रेस के संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए कहा. […]
