बालेरो ने अधेड़ को कुचला, मौत

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित चांदनी चौक के समीप रविवार की देर रात्रि एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक अधेड़ को कुचलकर दिया. इससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बोलेरो चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. लोगों ने शव को रोड किनारे पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस […]

ताजपुर. बंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 28 स्थित चांदनी चौक के समीप रविवार की देर रात्रि एक अनियंत्रित बोलेरो ने एक अधेड़ को कुचलकर दिया. इससे उसकी दर्दनाक मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. बोलेरो चालक वाहन समेत भागने में सफल रहा. लोगों ने शव को रोड किनारे पड़ा देखा तो परिजनों व पुलिस को जानकारी दी. मृतक स्थानीय बउधी राम (50) बताया गया है. संवाद प्रेषण तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी थी. वहीं दूसरी घटना में बंगरा थाना क्षेत्र के मुर्गियाचक एनएच 28 में अज्ञात वाहन की ठोकर से स्थानीय मदरसा का एक छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिये ताजपुर अस्पताल में भरती कराया गया. जहां से चिंताजनक स्थित को देखते हुए समस्तीपुर रेफर कर दिया गया. जख्मी छात्र कांचा बहादुरपुर का बताया गया. वह मदरसा में रहकर पढ़ता था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >