धार्मिक भव्यता के साथ अष्टयाम यज्ञ शुरू

फोटो संख्या : 21विद्यापतिनगर. प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में सोमवार से अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ़ इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए़ कलश यात्रा में आकर्षक झांकी निकाली गयी़ जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया़ इसे देखने के लिये महिला पुरुष अपने घरों से निकल […]

फोटो संख्या : 21विद्यापतिनगर. प्रखंड के हरपुर बोचहा पंचायत स्थित मां काली मंदिर प्रांगण में सोमवार से अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ़ इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए़ कलश यात्रा में आकर्षक झांकी निकाली गयी़ जिससे वहां का वातावरण भक्तिमय हो गया़ इसे देखने के लिये महिला पुरुष अपने घरों से निकल पड़े़ जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर यज्ञ की धार्मिक मर्यादा को शोभायमान किया़ कलश यात्रा हरपुर बोचहा ठाकुरबाड़ी घाट से बाजिदपुर पुल चौक होते हुए कई गांवों की आंचलिक यात्रा पूरी कर मां काली मंदिर पहुंचा़ यात्रा सह धार्मिक झांकी में बैंड बाजे हाथी घोड़े को भी शामिल किया गया़ पंडित कृपानाथ झा, रामनाथ द्विवेदी,कुमोद कुमार तिवारी एवं उमेश तिवारी ने संयुक्त मंत्रोच्चार से यज्ञ का शुभारंभ किया़ परम चौरसिया, पप्पू सिंह, किशोरी नंदन सिंह, महादेव चौरसिया, महेंद्र चौरसिया, राजेश चौरसिया, चुनचुन सिंह, सुनील चौरसिया, संजीत ठाकुर, संजय महतो, अजय महतो, साहेब सिंह, विक्की द्विवेदी के साथ गांव के गणमान्य लोग इसमें शामिल हुए़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >