गरीब मेधावी छात्रों के लिए वरदान साबित होगा संस्थान

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. स्थानीय काशीपुर के गर्ल्स हाइस्कूल रोड में सोमवार को विद्या मंदिर साइंस कोचिंग का भव्य उद्घाटन हुआ. उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य महासचिव ललन कुमार यादव ने विधिवत फीता काटकर किया. इस अवसर पर कोचिंग परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वर्षों से […]

फोटो संख्या : 3समस्तीपुर. स्थानीय काशीपुर के गर्ल्स हाइस्कूल रोड में सोमवार को विद्या मंदिर साइंस कोचिंग का भव्य उद्घाटन हुआ. उद्घाटन लोक जनशक्ति पार्टी के राज्य महासचिव ललन कुमार यादव ने विधिवत फीता काटकर किया. इस अवसर पर कोचिंग परिसर में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि वर्षों से यह संस्थान छात्रों व अभिभावकों के बीच लोकप्रिय रहा है. इस संस्थान ने बेहतर रिजल्ट दिया है और हम आशा रखते हैं कि आगे भी यह सिलसिला संस्थान के अनुभवी शिक्षकों के द्वारा जारी रहेगा. संस्थान के निदेशक आरके सिंह ने बताया कि हमारी संस्थान गरीब व मेधावी छात्र-छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा. इस अवसर पर निजी कोचिंग संघ के जिलाध्यक्ष अमरजीत कुमार, शिक्षक दीपक कुमार, पीआर गोपाल, एसएन ठाकुर, इंजीनियर जय कुमार, विनोद कुमार, मनीष कुमार समेत संस्थान के शिक्षक, छात्र व अभिभावक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >