डंफर ने महिला को कुचला, मौत

ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के निकट हुई घटना समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के निकट रविवार की दोपहर डंफर की जद में आयी महिला की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि महिला की गोद में बैठी बच्ची सुरक्षित बच गयी. […]

ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के निकट हुई घटना
समस्तीपुर : शहर के ताजपुर रोड स्थित काली मंदिर के निकट रविवार की दोपहर डंफर की जद में आयी महिला की मौत हो गयी. वहीं बाइक चला रहे उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि महिला की गोद में बैठी बच्ची सुरक्षित बच गयी.
मृतका की पहचान मुजफ्फरपुर जिला के पीयर थाना क्षेत्र के हत्था कनौजर गांव निवासी चंदन कुमार की पत्नी हिना देवी के रूप में की गयी है. नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं महिला के घायल पति चंदन का इलाज सदर अस्पताल में जारी है. घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का बताना है कि महिला अपने पति के साथ चार महीने की बच्ची का इलाज कराने के लिए बाइक से समस्तीपुर आयी थी. बच्ची का इलाज कराने के बाद वह अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर लौट रही थी.
इसी क्रम में घटना स्थल के निकट ताजपुर की ओर जा रहे डंफर से साइड लेने के क्रम में महिला बाइक से गिर गयी. वहीं उसकी गोद से बच्ची छिटकर दूर जा गिरी. इसी बीच पीछे से आ रहे डंफर का दाहिना चक्का उसके सिर पर चढ़ गया. वहीं बाइक चला रहे उसका पति आगे गिर गया.
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला और उसके पति व बच्ची को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं उसके पति व बच्ची खतरे से बाहर बतायी जा रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों वाहन को जब्त कर लिया गया है. डंफर के चालक को हिरासत में ले लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >