समस्तीपुर : बीएसएनएल के ग्राहकों को कॉल ड्रॉप की समस्या से इजाद नहीं मिल पा रहा है. विशेषकर जीएसएम ग्राहकों को इन समस्याओं से छुटकारा होता मिलता नहीं दिखायी दे रहा है. इस बाबत बीएसएनएल के एटीडीएम सुमन कुमार झा ने बताया कि मुजफ्फरपुर व पटना के बीच बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है.
इससे कटाव के कारण यहां के ग्राहक भी प्रभावित हो रहे हैं. इससे कॉल ड्रॉप की समस्याएं आ रही है. बताते चलें कि कॉल ड्रॉप होने से उपभोक्ता अगर कोई कॉल करते है तो वह कॉल समाप्त होने से पूर्व ही कट जाते है. जिसकी प्रभाव सीधे ग्राहक की जेब पर पड़ती है. कभी कभार तो एक कॉल तो कई कई बार बीच में कट जाती है. इससे जहां बातचीत करने के लिये उपभोक्ता परेशान तो होते ही है. साथ ही अतिरिक्त राशि भी चुकानी पड़ती है.
