हसनपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में आठ वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के प्रयास करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में लड़की के परिजन ने गांव के ही एक 20 वर्षीय युवक को आरोपित किया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि गांव में ही किसी के घर निर्माण कार्य को देखने वह लड़की गयी थी. इसी क्रम पूर्व से वहां मौजूद उक्त युवक ने लड़की को बहला फुसला कर उसके साथ रेप करने का असफल प्रयास किया. लड़की के हल्ला करने पर आसपास के लोगों को आते देख कर आरोपित युवक फरार हो गया. अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ करने में जुटे हैं.
