सीएस से नियोजित कर्मियों से संबंधित प्रतिवेदन तलब

समस्तीपुर. राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रभारी मानव संसाधन सुधीर कुमार ने सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव को पत्र भेज कर नियोजित कर्मियों के नियमितीकरण पर विचार के लिए मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. इसके लिए सीएस को […]

समस्तीपुर. राज्य स्वास्थ्य समिति के प्रभारी मानव संसाधन सुधीर कुमार ने सिविल सर्जन सह जिला स्वास्थ्य समिति के सचिव को पत्र भेज कर नियोजित कर्मियों के नियमितीकरण पर विचार के लिए मुख्य सचिव अशोक कुमार चौधरी की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति को प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का आदेश दिया है. इसके लिए सीएस को महज चौबीस घंटे का वक्त दिया गया है. पत्र में सामान्य प्रशासन विभाग के पत्रांक 2 की प्रतिलिपि संलग्न कर कहा गया है कि संविदा के आधार पर नियोजित कर्मियों के नियमितीकरण पर विचार के लिए 20 बिंदुओं से संबंधित सूचना मांगी गयी है. कंडिकावार वांछित सूचना प्रतिवेदन 24 घंटे के अंदर मानव संसाधन कोषांग के इमेल पर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें. ताकि उच्चस्तरीय समिति को ससमय प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >