शादी की नीयत से अपहृत लड़की समस्तीपुर में बरामद

हसनपुर. थाना क्षेत्र के परोडि़या गांव से 14 मार्च 15 को अपहृत लड़की को हसनपुर पुलिस ने समस्तीपुर से बरामद कर लिया. जबकि अपहरणकर्ता फरार हो गया. बता दें कि इसी साल 14 मार्च में ही गांव के ही कुछ लोगों ने इसी लड़की का अपहरण शादी के नियत से कर लिया था. इसके बाद […]

हसनपुर. थाना क्षेत्र के परोडि़या गांव से 14 मार्च 15 को अपहृत लड़की को हसनपुर पुलिस ने समस्तीपुर से बरामद कर लिया. जबकि अपहरणकर्ता फरार हो गया. बता दें कि इसी साल 14 मार्च में ही गांव के ही कुछ लोगों ने इसी लड़की का अपहरण शादी के नियत से कर लिया था. इसके बाद लड़की के पिता परोडि़या निवासी ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही मंटु सहनी सहित छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करवायी थी. इस अपहरण कांड संख्या 68/15 के अनुसंधानकर्ता बटर राम ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि अपहृता को अपहरणकर्ता राज्य से बाहर ले जाने के फिराक में हैं. उन्होंने तत्परता दिखाते हुए समस्तीपुर स्टेशन पहंुचे. जिसकी सूचना अपहरणकर्ता को लगते ही फरार हो गया. लेकिन लड़की को पुलिस ने कब्जे में लिया. बटर राम ने बताया कि लड़की बतायी कि उसका अपहरण नहीं हुआ है वह स्वेच्छा से उसके साथ गयी थी और कोर्ट मंे शादी भी रचा ली है. बटर राम ने बताया कि बरामद लड़की को 164 के बयान के लिए ले जाया जा रहा है. इसके बाद उसका मेडिकल कराया जायेगा उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >