जिले में कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत 4654 किसानों ने दिये आवेदन

जिले में किसानों के बीच कृषि उपकरणों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. किसान कृषि यांत्रिकीकरण की ओर मुखातिब हो रहे हैं.

समस्तीपुर : जिले में किसानों के बीच कृषि उपकरणों का प्रचलन तेजी से बढ़ रहा है. किसान कृषि यांत्रिकीकरण की ओर मुखातिब हो रहे हैं. कृषि यंत्रों के उपयोग से किसानाें को मजदूर की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है. वहीं, खेती में लागत भी कम पड़ रही है. किसानों को खेती में लागत कम लगने से उन्हें अधिक फायदा हो रहा है. जिले में कृषि यांत्रिकीकरण योजना के तहत 4651 किसानों ने कृषि यंत्रों के लिये आवेदन दिया. इसमें से 4096 किसानों के द्वारा फाइनलाइज किया गया है. इसमें से 431 से अधिक किसानों को परमिट दे दिया गया है. 324 से अधिक किसानों ने कृषि यंत्र की खरीदारी कर ली है. विदित हो किसानों को कृषि यंत्र पर सरकार के द्वारा अनुदान मुहैया कराया जाता है. किसानों को कई तरह के कृषि यंत्रों पर सरकार के द्वारा अनुदान मुहैया कराया जाता है.

किस प्रखंड में कितने उपभोक्ताओं ने दिये आवेदन

विभूतिपुर प्रखंड में 250, बिथान प्रखंड में 63, दलसिंहसराय प्रखंड में 184, हसनपुर प्रखंड में 212, कल्याणपुर प्रखंड में 754, खानपुर प्रखंड में 419, मोहनपुर प्रखंड में 36, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 168, मोरवा प्रखंड में 165, पटोरी प्रखंड में 57, पूसा प्रखंड में 232, रोसड़ा प्रखंड में 195, समस्तीपुर प्रखंड में 236, सरायरंजन प्रखंड में 202, शिवाजीनगर प्रखंड में 417, सिंघिया प्रखंड में 92, ताजपुर प्रखंड में 95, उजियारपुर प्रखंड में 312, विद्यापतिनगर प्रखंड में 88 तथा वारिसनगर प्रखंड में 474 किसानों ने कृषि यंत्र के लिए आवेदन दिये हैं.

किस प्रखंड में कितने किसानों ने किया फाइनलाइज

विभूतिपुर प्रखंड में 221, बिथान प्रखंड में 58, दलसिंहसराय प्रखंड में 167, हसनपुर प्रखंड में 172, कल्याणपुर प्रखंड में 639, खानपुर प्रखंड में 373, मोहनपुर प्रखंड में 30, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 145, मोरवा प्रखंड में 143, पटोरी प्रखंड में 53, पूसा प्रखंड में 221, रोसड़ा प्रखंड में 178, समस्तीपुर प्रखंड में 212, सरायरंजन प्रखंड में 182, शिवाजीनगर प्रखंड में 371, सिंघिया प्रखंड में 81, ताजपुर प्रखंड में 86, उजियारपुर प्रखंड में 274, विद्यापतिनगर प्रखंड में 79 तथा वारिसनगर प्रखंड में 411 किसानों ने फाइनलाइज किया है.

किस प्रखंड में कितने किसानों को मिला परमिट

विभूतिपुर प्रखंड में 27, बिथान प्रखंड में 20, दलसिंहसराय प्रखंड में 22, हसनपुर प्रखंड में 23, कल्याणपुर प्रखंड में 36, खानपुर प्रखंड में 27, मोहनपुर प्रखंड में 5, मोहिउद्दीननगर प्रखंड में 26, मोरवा प्रखंड में 22, पटोरी प्रखंड में 13, पूसा प्रखंड में 5, रोसड़ा प्रखंड में 24, समस्तीपुर प्रखंड में 22, सरायरंजन प्रखंड में 25, शिवाजीनगर प्रखंड में 27, सिंघिया प्रखंड में 18, ताजपुर प्रखंड में 16, उजियारपुर प्रखंड में 24, विद्यापतिनगर प्रखंड में 20 तथा वारिसनगर प्रखंड में 29 किसानों को परमिट दिया गया हैं, शेष को देने की प्रक्रिया जारी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >