:::::::: प्रभात इम्पैक्ट :::::::::फोटो संख्या : 7 व 8औचक निरीक्षण. एसडीओ व एएसपी ने चलाया संयुक्त अभियान मूल्यांकन केंद्र के निदेशकों पर भी गिरेगी गाजगेटिंग सेटिंग में जुटे अभिभावकों, छात्रों व परीक्षकों में मचा हड़कंप प्रतिनिधि, समस्तीपुर प्रभात खबर में छपी ‘अंक अच्छा चाहिए तो लगेगा चार हजार’ शीर्षक खबर पर कार्रवाई करते हुए सदर एसडीओ देवेंद्र कुमार प्रज्जवल व एएसपी आनंद कुमार ने संयुक्त रूप से जिला मुख्यालय स्थित तीनों मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में गेटिंग सेटिंग में जुटे अभिभावकों, छात्रों व परीक्षकों में हड़कंप मच गया. औचक निरीक्षण के क्रम में मूल्यांकन केंद्र आरएसबी इंटर विद्यालय परिसर में शेखपुरा से पहुंचे तीन अभिभावकों को गिरफ्तार किया गया. वहीं मोडेल इंटर विद्यालय से बहादुरपुर निवासी को गिरफ्तार किया गया. सभी मैट्रिक उत्तर पुस्तिका मूल्यांकन के क्रम में अच्छे अंक प्राप्त करने के फिराक में जुटे थे. बताते चलें कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने विभिन्न जिलों के मैट्रिक उत्तर पुस्तिका को मूल्यांकन के लिए इस जिले मेंं भेजा है. बांका, शेखपुरा व रोहतास जिले से प्रतिदिन अभिभावक व छात्र जिला मुख्यालय पहुंच परीक्षकों को मुंहमांगे रकम का प्रलोभन देकर अच्छे अंंक प्राप्त करने की जुगाड़ में जुटे हैं. रविवार को विशेष अभियान के क्रम में शेखपुरा के मनोज कुमार, पप्पू कुमार, गौतम कुमार व बहादुरपुर निवासी प्रेम शंकर को गिरफ्तार किया गया. बाद में इन्हें जुर्माने की राशि अदा करने के बाद छोड़ दिया गया. सदर एसडीओ ने बताया कि प्रतिदिन मूल्यांकन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया जायेगा. किसी प्रकार की गड़बड़ी पायी जाती है तो अब मूल्यांकन केंद्र के निदेशकों पर भी कार्रवाई की जायेगी. इधर, निरीक्षण के उपरांत सभी मूल्यांकन केंद्रों पर निदेशक व परीक्षकों के अब पसीने छूट रहे हैं.
मूल्यांकन केंद्रों से चार गिरफ्तार
:::::::: प्रभात इम्पैक्ट :::::::::फोटो संख्या : 7 व 8औचक निरीक्षण. एसडीओ व एएसपी ने चलाया संयुक्त अभियान मूल्यांकन केंद्र के निदेशकों पर भी गिरेगी गाजगेटिंग सेटिंग में जुटे अभिभावकों, छात्रों व परीक्षकों में मचा हड़कंप प्रतिनिधि, समस्तीपुर प्रभात खबर में छपी ‘अंक अच्छा चाहिए तो लगेगा चार हजार’ शीर्षक खबर पर कार्रवाई करते हुए सदर […]
