भूकंप के झटके से सहमे हैं लोग

ताजपुर. पिछले 20 दिनों में कई बार आ चुके भूकंप के झटके से ताजपुर प्रखंड के लोग काफी भयभीत एवं सहमे नजर आ रहे हैं. इन दिनों प्रत्येक चौक-चौराहे पर केवल भूकंप का ही चर्चा होता दिख रहा है. लोग के अन्दर भय इतना व्याप्त है कि शुक्रवार की रात्रि फतेहपुरवाला पंचायत में किसी ने […]

ताजपुर. पिछले 20 दिनों में कई बार आ चुके भूकंप के झटके से ताजपुर प्रखंड के लोग काफी भयभीत एवं सहमे नजर आ रहे हैं. इन दिनों प्रत्येक चौक-चौराहे पर केवल भूकंप का ही चर्चा होता दिख रहा है. लोग के अन्दर भय इतना व्याप्त है कि शुक्रवार की रात्रि फतेहपुरवाला पंचायत में किसी ने पुन: भूकंप आने का अफवाह फैला दिया फलत: वहां के लोग अपने परिवार के साथ खेत में टेंट लगाकर रात गुजारी. जिनके मकान में दरार आ गई है वो लोग भी रात में जाग कर समय बिता रहे हैं. उन्हें डर है कि कहीं भूकंप के झटके से उनका मकान न गिर जाय. ताजपुर रेफरल अस्पताल के डॉक्टर एवं कर्मी भी अस्पताल के भवन में भूकंप से कई जगहों पर आई दरार के बाद काफी सहमे हुए हैं. कर्मियों ने बताया कि अस्पताल का भवन दरार के कारण गिर सकता है. हम लोग सतर्क रह कर काम कर रहें हैं. सूचना विभाग को दी जा चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >