/ू/रतीन सूत्री मागांे को ले माकपाई करेंगे धरना-प्रदर्शन

/रप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर : प्रखंडाधीन दर्जनों गांवों में जले ट्रांसफारमर को शीघ्र बदलने, नारायणपुर गांव में शीघ्र आपूर्ति बहाल करने तथा सही मीटररिडिंग के आधार पर उभोक्ताओं को विद्युत विपत्र भेजने को लेकर माकपा लोकल कमेटी की बैठक अंचल मंत्री राम पुकार महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गयी. सभा को संबोधित करते हुए […]

/रप्रतिनिधि, मोहिउद्दीननगर : प्रखंडाधीन दर्जनों गांवों में जले ट्रांसफारमर को शीघ्र बदलने, नारायणपुर गांव में शीघ्र आपूर्ति बहाल करने तथा सही मीटररिडिंग के आधार पर उभोक्ताओं को विद्युत विपत्र भेजने को लेकर माकपा लोकल कमेटी की बैठक अंचल मंत्री राम पुकार महतो की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित की गयी. सभा को संबोधित करते हुए विस पूर्व प्रत्याशी माकपा राज्य कमेटी के सदस्य मनोज कुमार सुनील ने कहा कि विद्युत विभाग के उदासीनता का आलम है कि मोहनपुर सहित प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जले ट्रांसफारमर को बदलने के लिए विद्युत विभाग को बार बार स्मारित किया गया किन्तु तिथि पर तिथि विभाग की ओर से मिलता रहा परन्तु समस्या का समाधान नही किया गया. नारायणपुर गांव का राजीव गांधी विद्युत योजना के अर्न्तगत घरों में उपभोक्ताओं ने पंखे, बल्व आदि सामान लगाए लेकिन आज तक विद्युत कनेक्शन इस गांव के नहीं प्राप्त हो सका. इसके साथ साथ उपभोक्ताओं को प्रत्येक माह बढाचढाकर विद्युत विपत्र विभाग की ओर भेजा जाता है जब उपभोक्ता अपनी समस्या के समाधान के लिए विभाग के कार्यालय पहुंचते है तो समयोजन की बात की जाती है. सभा की समाप्ति के बाद इस आशय का ज्ञापन सहायक विद्युत अभियंता को दिया गया और कहा गया कि 3 जून से पहले विद्युत विभाग उपभाक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं करता है तो धरना प्रदर्शन एवं अनिश्चित कालिन अनशन पर माकपाई बैठंेगे. मौके पर बसावन सिंह, कृष्णदेव पासवान, वैद्यनाथ पासवान, संजीव कुमार, लालबाबु पासवान, अनिल कुमार राय, संजीत राय आदि मौजूद थेे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >