खानपुर. क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि बिहार के कोने कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. एक भी बस्ती सड़क से वंचित नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उक्त बातें उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में सड़कों के शिलान्यास के उपरांत भोरेशाहपुर में आयोजित बैठक के दौरान कही. इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक से साहपुर अंगारघाट पूल के दोनों तरफ अधुरे एप्रोच पथ को बनवाने की जोरदार मांग उठायी. लोगों ने बताया कि एप्रोच पथ के बिना इस धूल भरी राह पर लोगों को दिक्कतें हो रही हैं. विधायक ने एक माह के अंदर पथ बन जाने का आश्वासन दिया. इसके अलावे भोरेजयराम पंचायत में स्वास्थ्य उपकेंद्र, पशु अस्पताल, जलमीनार आदि की भी मांग की. इससे पूर्व विधायक ने सोनषा से बछौली ढाला तक एक करोड़ 16 लाख 8 हजार, साहपुर से भवानीपुर महादलित टोला तक 94 लाख 80 हजार, शोभन से बसंतपुर ढाला तक 65 लाख, साहपुर गांव में 1करोड़ 39 लाख 8 हजार की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क का शिलान्यास किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता श्यामकांत झा ने की.
शिलान्यास के दौरान एप्रोच पथ की उठी मांग
खानपुर. क्षेत्रीय विधायक अशोक कुमार मुन्ना ने कहा कि बिहार के कोने कोने में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है. एक भी बस्ती सड़क से वंचित नहीं रहेगा. मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है. उक्त बातें उन्होंने क्षेत्र के कई गांवों में सड़कों के शिलान्यास के उपरांत भोरेशाहपुर में […]
