मांग को ले विद्यापतिधाम स्टेशन पर अनशन जारी

विद्यापतिनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन से जुड़े ग्यारह सूत्री मांग को लेकर बुधवार से राजएपा के संयोजक का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा़ डीआरएम के बुलाये जाने की जिद पर अड़े अनशनकारी ने अब जीएम के आने की जिद ठानी़ मांगों के समर्थन में अब राजएपा के सदस्य अनशनकारी के साथ आंदोलन में शामिल हो […]

विद्यापतिनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन से जुड़े ग्यारह सूत्री मांग को लेकर बुधवार से राजएपा के संयोजक का अनशन गुरुवार को भी जारी रहा़ डीआरएम के बुलाये जाने की जिद पर अड़े अनशनकारी ने अब जीएम के आने की जिद ठानी़ मांगों के समर्थन में अब राजएपा के सदस्य अनशनकारी के साथ आंदोलन में शामिल हो गये हैं़ इसमें सुनील कुमार, राजीव कुमार, रंजीत कुमार, प्रवीण कुमार, रजनीश कुमार गिरि, रमन शंकर भारद्वाज, संजय बाबा दांतु, झुनझुन गिरि, दिलीप गिरि, नवल कुमार महतो, शोभा रानी, कुमारी अनिता राज, बुच्ची देवी, कामिनी देवी, अर्चना कुमारी, नवल गिरि का नाम शामिल हैं़ अनशनकारी की मांग विद्यापतिनगर रेलवे प्लेटफॉर्म को उंचा करने, एक्सप्रेस गाडि़यों का ठहराव, पेयजल व प्रकाश एवं शौचालय व अन्य सुविधा दिये जाने की है़ जिसे लेकर अब तक ठोस पहल नहीं किये जाने का समाचार है़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >