शौचालय निर्माण में नयानगर पंचायत ने पेश की नजीर : डीएम

हसनपुर. नयानगर मे लोहिया स्वच्छता मिशन स्वच्छ भारत मिशन के तहत नयानगर पंचायत के 82 लाभुकों के बैंक के खाते मे राशि भेजी गयी जबकि 19 लाभुकों को गुरुवार को राशि प्रदान की गयी. लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नयानगर पंचायत भवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता व संचालन बटहा […]

हसनपुर. नयानगर मे लोहिया स्वच्छता मिशन स्वच्छ भारत मिशन के तहत नयानगर पंचायत के 82 लाभुकों के बैंक के खाते मे राशि भेजी गयी जबकि 19 लाभुकों को गुरुवार को राशि प्रदान की गयी. लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए नयानगर पंचायत भवन पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता व संचालन बटहा के शिक्षक विजयव्रत कंठ ने की. नयानगर पंचायत के मुखिया सुधांशु के स्वच्छ भारत मिशन के तहत कायार्ें की सराहना करते हुए डीएम एम. रामचंद्रचुडु ने बताया कि वास्तव मे जिले का पहला पंचायत नयानगर है जिनके पंचायत मे 101 लोगों ने कम समय मे शौचालय निर्माण कराया. उन्होंने कहा कि जिस गति से नयानगर पंचायत के लोगों के द्वारा शौचालय निर्माण कराया जा रहा है. इससे उनको अनुमान है कि जिले में सबसे पहला निर्मल पंचायत इसे ही घोषित किया जा सकता है. एसडीओ कुंदन कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा शौचालय निर्माण कर इसका प्रयोग करेंगे तो इससे अपराध पर भी अंकुश लगेगा. पंचायत के मुखिया सह किसान श्री सुधांशु कुमार ने पंचायत के लोगों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हमारे पंचायतवासी कीसजगता के कारण पंचायत का नाम जिला में रोशन हो रहा है. इससे उनको काफी गर्व हो रहा है. मौके पर मुखिया सुधांशु कुमार के अलावे बीडीओ प्रेम कुमार यादव, सीओ सुबोध कुमार, पीएचइडी के एक्सक्यूटिव इंजीनियर केएल बैठा, रघुवर कुमार, संजीव कुमार सुमन, उपमुखिया मो. शमद, अनिल कुमार गुप्ता, साधु शरण सिंह, ऋषिकेश शर्मा, संदीपन सुमन, सुनील कुमार, मुरारी कुमार, दिवस कुमार आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >