ग्रामीण क्षेत्रों में भी कई घरों की दीवारें गिरीं, जख्मी

दलसिंहसराय : अनुमंडल क्षेत्र में फिर मंगलवार को धरती कांप उठी. भूकंप के तीन झटके कुछ कुछ समय पर लोगों ने महसूस किये. इससे लोगों में अफरातफरी मच गयी. अभी भी दहशतजदा हैं. वहीं कई संचालित स्कूलों में बच्चों के बीच आपाधापी में कई बच्चे चोटिल हो गये. भूकंप से पूर्व आये तेज आंधी पानी […]

दलसिंहसराय : अनुमंडल क्षेत्र में फिर मंगलवार को धरती कांप उठी. भूकंप के तीन झटके कुछ कुछ समय पर लोगों ने महसूस किये. इससे लोगों में अफरातफरी मच गयी. अभी भी दहशतजदा हैं. वहीं कई संचालित स्कूलों में बच्चों के बीच आपाधापी में कई बच्चे चोटिल हो गये.
भूकंप से पूर्व आये तेज आंधी पानी में बसढ़िया करनी गांव में ईंट खपरैल मकान गिरने से भोला राय के मकान में तीन महिलाएं कंचन देवी, लक्ष्मी कुमारी व रानी कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जिन्हें इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में लाया गया. वहीं भूकंप के दौरान मधैपुर गांव में देवेंद्र राय के घर गिरने की सूचना है. इस दौरान विद्युत प्रवाहित तार के टूटकर नीचे गिरने व उसके स्पर्शाघात से घाटनवादा के सुरेश सहनी की पत्नी गिरिजा देवी (50) के गंभीर रूप से झुलसने पर अनुमंडल अस्पताल में भरती कराया गया.
12.35, 1.10 व 1.45 बजे भूकंप के झटके महसूस किये गये. दूसरी तरफ भूकंप के दौरान विभिन्न सरकारी कार्यालयों में में अफरातफरी मची रही. सभी बाहर खुले मैदानों की ओर भागे. घरों से भी निकलकर लोग सड़कों पर डेरा जमाये रहे. भूकंप के दौरान अवर निबंधन कार्यालय, आरबी कॉलेज के पुराने भवन प्राचार्य कक्ष, कार्यालय, छात्र कॉमन रुम, भूगोल विभाग आदि की दीवारें दरक गयी. वहीं कई अन्य जगहों पर भी दीवारें दरकने की सूचना है.
मोहनपुर. प्रखंड क्षेत्र के लोगों ने भूकंप, आंधी, तूफान व ओला वृष्टि जैसे प्राकृतिक त्रसदी से अभी पुरी तरह से उबर भी नहीं पाये थें कि मंगलवार को सुबह में बारिस के साथ तेज हवा के झोके ने झकझोड़ दिया. इससें लोग निजात पाने की कोशिश ही कर रहे थे. फिर एक बार धरती डोलने लगी.
इससें लोगों में दहशत फैल गयी. लोग अपने-अपने बच्चों तथा परिजनों के साथ घर से निकलकर खुले खेतो की ओर भागने लगे.ं इस बार लोगों ने पिछले भूकंप के अपेक्षा तेज झटके महसूस किये. परंतु कुछ ही सेकेन्ड बाद जब धरती का डोलना शांत हुआ तो लोगों ने राहत की सास ली. भूकंप, आंधी, तूफान भी सबसे ज्यादा गरीब लोगों को ही नुकसान पहुंचाते हैं. रविवार की रात में आयी तूफान से बघड़ा पैक्स गोदाम की टीन से निर्मित छत हवा के तेज झोंके को सह नहीं पायी और उड़कर चुर-चूर हो गया.
भुकंप से लोगों में अभी भी दहशत व्याप्त हैं. तरह-तरह की अफवाहें फैल रही हैं. भूकंप से होने वाले दुष्प्रभावों को कम करने के लिए आज भूकंप के तुरंत बाद जलालपुर के चमत्कारिणी माता लक्ष्मी मंदिर के प्रांगण में एक नुक्कड़ सभा आयोजित की गयी. लोगों को बताया गया कि भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदा की वैज्ञानिक पूर्व सूचना तो संभव नहीं हैं. परंतु सचेत रहकर इसके नुकसान से बचा जा सकता है. अथवा इसको कम किया जा सकता हैं.
बताया गया कि कमजोर, दरारों वाली दिवारों एवं छत की पहचान कर इससे दुर रहने की जरूरत हैं. भूकंप के समय तरंत या तो भवन से बाहर निकल जाना चाहिए या दो दीवारों की जोड़ की जगह पर चले जाना चाहिए. या तो मजबूत से मजबूत टेबुल, चौकी, पंलग के नीचे छुप जाना चाहिए. नुक्कर सभा का आयोजन सकलदीप कुमार एवं दीयरांचल विकास सेवा युवा संगठन ने संयुक्त रूप से किया. सभा की अध्यक्षता दियारांचल विकास सेवा युवा संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ सिंह तूफानी ने किया तथा संचालन सकलदीप कुमार ने किया.
इसमें संगठन के सचिव सत्येन्द्र राय, राजन राय, राकेश कुमार सिंह, संगठन के महिला सेल के अध्यक्ष लाखो देवी, महिला सेल के सचिव गीता देवी, पुनम कुमारी, सोनम कुमारी, नवल किशोर यादव, भूपेश कुमार यादव, दल्लू महतो, पवन कुमार, जगबन्धू महतो, राज किशोर राजन, भिखन राय, बब्लू सिंह, बब्लू कुमार, सत्येन्द्र कनौजिया, नरेन्द्र राय, दिलीप कुमार, नीतीश कुमार आदि मौजूद थे.
बिथान. भूकंप के कंपन्न ने लोगों को दहशत में डाल दिया है. क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है.सरायरंजन. भूकंप में बथुआ बुजुर्ग पंचायत के बढ़ई टोल में चार घर ध्वस्त हो गये. इसमें राजेश शर्मा, कमलु शर्मा, सुरेश महतो व श्रवण महतो का घर शामिल था. इस बाबत सभी ने बीडीओ के पास आवेदन दिया है. सीओ अरुण कुमार ने बताया कि आपदा प्रबंधन क ी जांच के बाद सभी को मुआवजा दिया जायेगा.भूकंप के बाद क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को बंद कर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >