प्रधान सचिव ने दिया था रेडी टू रन के लिए तैयार करने का आदेशडॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्दसमस्तीपुर. भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में भी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा हड़ताल पर डटे रहने का संकेत दिये जाने से खिन्न सिविल सर्जन गिरिंद्र शेखर सिंह ने एंबुलेंसकर्मियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. विभागीय स्तर पर इसकी तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर आये ताजा भूकंप के झटकों के बाद स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने सिविल सर्जन को आदेश दिया था कि आपदा को देखते हुए 102 एंबुलेंस को राउंड द क्लॉक रेडी टू रन की स्थिति में तैयार रहने का आदेश दिया था. जिसके आलोक में सिविल सर्जन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी एंबुलेंस कर्मचारियों को पूरी चुस्त व्यवस्था के साथ तैयार रहने का आदेश दिया. परंतु हड़ताल पर डटे 102 एबंुलेंस कर्मी अपनी मांगों से पीछे नहीं हटने का संकेत दिया. जिसे गंभीरता से लेेते हुए सीएस ने सभी हड़ताली एंबुलेंसकर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश जारी कर दिया. बता दें कि अपनी मांगों को लेकर विगत कई दिनों से हड़ताल पर डटे 102 एंबुलेंस कर्मी मंगलवार को भी सदर अस्पताल परिसर में अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते रहे. इस क्रम में उन्होंने सम्मानजनक वार्ता तक हड़ताल पर रहने की बात कही. इधर, सीएस ने बताया कि 108 एंबुलेंस कर्मी को मरीजों को बेहतर सेवा उपलब्ध कराने के लिए तैयार कर रखा गया है. सभी अस्पतालों के चिकित्सक व कर्मचारियों की छुट्टी प्राकृतिक आपदा को देखते हुए रद्द कर दिया गया है. उन्हें चौबीस घंटे अपने मुख्यालय में उपलब्ध रहने का आदेश दिया गया है.
सीएस ने हड़ताली एंबुलेंसकर्मियों पर दिया प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश
प्रधान सचिव ने दिया था रेडी टू रन के लिए तैयार करने का आदेशडॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्दसमस्तीपुर. भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में भी एंबुलेंस कर्मियों द्वारा हड़ताल पर डटे रहने का संकेत दिये जाने से खिन्न सिविल सर्जन गिरिंद्र शेखर सिंह ने एंबुलेंसकर्मियों के ऊपर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है. […]
