ताजपुर. स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित अनुराग शीत भंडार परिसर में मोरवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की तथा उद्घाटन विधान पार्शद किरण घई ने किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री के कायार्े व केन्द्र सरकार की उपलब्धि तथा बिहार सरकार की विफलताओं के बारे में बताने को कहा. पार्टी के संगठन की मजबूती पर जोर देते हुये उनकी कमियों को दूर करने के बारे में बताया. कार्यक्रम का संचालन करते हुये जिलाध्यक्ष सुशील चौधरी ने कार्यकर्ताओं से मोरवा विधानसभा चुनाव जीतने के लिये तैयार रहने के लिये कहा. कार्यशाला में आगामी माह से शुरू होने वाले संपर्क यात्रा के लिये भी रूप-रेखा तैयार की गयी. कार्यशाला को प्रखंड प्रमुख सुरेश राय, जगन्नाथ ठाकुर, सीता सिन्हा, विजय कुशवाहा, जवाहर प्रसाद सिंह, हरे राम झा, ज्ञान शंकर कौशल, संजय सिंह, अनिल सिंह, नरेन्द्र चौधरी, अभय सिंह, जवाहर साह, राजकुमार राय, धीरेन्द्र कुमार धीरज आदि ने भी संबोधित किया. कार्यशाला के प्रारंभ में राजेश कुशवाहा, सुमित वर्मा एवं मनोज मांझी ने मुख्य अतिथियों को पाग एवं चादर भेंट कर सम्मानित किया. धन्यवाद ज्ञापन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने किया.
भाजपा का कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
ताजपुर. स्थानीय कोल्ड स्टोरेज चौक स्थित अनुराग शीत भंडार परिसर में मोरवा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार ने की तथा उद्घाटन विधान पार्शद किरण घई ने किया. उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को प्रधानमंत्री के कायार्े व केन्द्र […]
