विद्यापतिधाम स्टेशन पर मांग को ले अनशन शुरू

विद्यापतिनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ग्यारह सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से राष्ट्रीय जन एकता पार्टी के संयोजक अमन पंकज भारती ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है़ अनशनकारी डीआरएम सोनपुर को बुलाये जाने की मांग भी कर रहे थे़ प्रमुख मांगांे में विद्यापतिधाम स्टेशन प्लेटफॉर्म का उंचीकरण,जनसेवा व पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव, बलिया सियालदह […]

विद्यापतिनगर. स्थानीय रेलवे स्टेशन पर ग्यारह सूत्री मांग को लेकर मंगलवार से राष्ट्रीय जन एकता पार्टी के संयोजक अमन पंकज भारती ने आमरण अनशन शुरु कर दिया है़ अनशनकारी डीआरएम सोनपुर को बुलाये जाने की मांग भी कर रहे थे़ प्रमुख मांगांे में विद्यापतिधाम स्टेशन प्लेटफॉर्म का उंचीकरण,जनसेवा व पूर्वांचल एक्सप्रेस का ठहराव, बलिया सियालदह एक्सप्रेस का नाम बदल कर विद्यापतिधाम रखने की मांग शामिल है़ अन्य मांग में प्रकाश, पेयजल की सुविधा सुनिश्चित कराने, विश्रामालय की व्यवस्था, शौचालय का निर्माण आदि शामिल है़अनशन कार्यक्रम में स्थनीय सतीश कुमार गिरी, दिलीप गिरी, रंजीत कुमार,दीपक कुमार, अन्य कई शामिल थे़ समाचार लिखे जाने तक अनशन जारी था़ स्थानीय पुलिस प्रशासन के काफी प्रयास के बावजूद भी अनशनकारी व उसके समर्थक डीआरएम के स्टेशन पर आने की जिद पर अड़े रहे़ परिणाम स्वरुप प्रशासनिक वार्ता विफल रही़ एसएचओ सुनील कुमार एवं स्टेशन अधीक्षक ने अनशन समाप्त किये जाने को लेकर काफी मशक्कत की़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >