भूकंप से दहशत में आये बच्चे की मौत

चीत्कार से दहल उठा वीरसिंहपुर गांव कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में मंगलवार को भूकंप के दौरान खेल रहे बच्चे की भूकंप की दहशत से अचानक मौत हो गयी. इसको लेकर एसडीओ सुधीर कुमार, एएसपी आनंद कुमार, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी ने पहुंचकर मृतक परिवार से मिले़ मौत को […]

चीत्कार से दहल उठा वीरसिंहपुर गांव कल्याणपुर. थाना क्षेत्र के वीरसिंहपुर गांव में मंगलवार को भूकंप के दौरान खेल रहे बच्चे की भूकंप की दहशत से अचानक मौत हो गयी. इसको लेकर एसडीओ सुधीर कुमार, एएसपी आनंद कुमार, थानाध्यक्ष चतुर्वेदी सुधीर कुमार सहित प्रखंड के सभी पदाधिकारी ने पहुंचकर मृतक परिवार से मिले़ मौत को देखते हुए एसडीओ सुधीर कुमार ने बीडीओ धनंजय कुमार को निर्देश देते हुए मौके पर डॉक्टर बुलाकर मृत्यु प्रमाणपत्र देने को कहा़ मृतक वीरसिंहपुर निवासी शशिप्रसाद सिंह का नाती है जो वैशाली जिले के महुआ थानान्तर्गत बेलकुण्डा गांव के प्रत्युश आनंद का पुत्र तपन आनंद है़ वैसे एसडीओ ने पीडि़त परिवार से मिलकर सरकार द्वारा प्रदत सभी प्रकार के सुविधाएं दिलाने की बात कही़ मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों का जुटना शुरू हो गया था सैकड़ों आदमी पहुंचकर बच्चे की मौत पर संवेदना प्रकट करते हुए लौट रहे थे़ वैसे पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराने की बात पर परिजन तैयार नहीं हुए़ परिजनों का बताना है कि तपन आनंद अपने परिवार का एकलौता वारिस था. कुछ दिनों से ननिहाल आया हुआ था़ वैसे तपन के पिता प्रत्युष आनंद रांची हाइकोर्ट में एडवोकेट है़ं तपन के जाने के साथ इस भूकंप की काली छाया को परिवार शायद ही कभी भूल सकते हैं़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >