विभूतिपुर. सरकार द्वारा निर्देशानुसार फसल क्षति का सूची बनाने के क्रम में प्रखंड के चोरा टभका पंचायत में किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के मिली भगत से जो सूची बनायी गयी है. उसमें कई फर्जी नाम शामिल किये गये हैं. राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 100 लोगों ने मंगलवार को बीएओ के कार्यालय का घेराव किया. वहीं 54 किसानों ने आवेदन बीडीओ व बीएओ को दिया. इसमें किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक के मिली भगत से एक ही परिवार के कई लोगों को फसल क्षति सूची में डालकर मुआवजा दिया गया है. जबकि जमीन वालों का कम राशि की स्वीकृति पत्र बनाया. नेता श्याम कुशवाहा के घेराव के बाद बीएओ दुर्गेश कुमार ने नेतृत्वकर्ता को कहा कि आवेदन के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही इस मामले की स्वयं जांच करने की भी बात कही. पंचायत समिति सदस्य महेश कुमार ने भी चोरा टभका पंचायत के किसान सलाहकार व कृषि समन्वयक के विरोध में बीडीओ से शिकायत की है.
फसल क्षति सूची में फर्जीवाड़े की शिकायत
विभूतिपुर. सरकार द्वारा निर्देशानुसार फसल क्षति का सूची बनाने के क्रम में प्रखंड के चोरा टभका पंचायत में किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक के मिली भगत से जो सूची बनायी गयी है. उसमें कई फर्जी नाम शामिल किये गये हैं. राजद नेता श्याम किशोर कुशवाहा के नेतृत्व में लगभग 100 लोगों ने मंगलवार को बीएओ […]
