भूकंप से फिर हिला क्षेत्र, घबड़ाये लोग

फोटो संख्या : 3मोरवा. भूकंप की त्रासदी अभी कम भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को आये भूकंप के झटके ने एक बार फिर लोगों को दहशत में ला दिया है. लोगों में एकाएक अफरातफरी मच गयी. लोग जान बचााकर बाहर भागे. खुद को सुरक्षित करने के लिए खाली पड़े मैदान और सुनसान इलाकों में […]

फोटो संख्या : 3मोरवा. भूकंप की त्रासदी अभी कम भी नहीं हुई थी कि मंगलवार को आये भूकंप के झटके ने एक बार फिर लोगों को दहशत में ला दिया है. लोगों में एकाएक अफरातफरी मच गयी. लोग जान बचााकर बाहर भागे. खुद को सुरक्षित करने के लिए खाली पड़े मैदान और सुनसान इलाकों में जाकर शरण ली. बैक ऑफ इंडिया कें कौवा शाखा में लिंक फेल होने की वजह से काफी भीड़ थी. भूकंप के आते ही लोगों में हड़कंप मच गया. लोग बदहवाश होकर इधर उधर भागने लगे. काफी देर तक लोग बेचैन नजर आये. इस बीच आये कई और झटकों ने लोगों की बेचैनी बढ़ा दी. भूकंप के कारण कई मकानों को क्षति पहुंचने की बात की गयी है. हालांकि कहीं भी किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है जो सुकूनदायक है. मरीचा पंचायत के बनडीह असली गांव में राज कुमार सिंह के मकान के गिरने की खबर मिली है. भूकंप के कारण लोगों में दहशत है. लोग घरों में जाने से कतरा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >