मोतिहारी : महासंघ के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जिला के नियोजित शिक्षकों ने अपने आंदोलन को तीव्र करते हुए जेल जाने का रास्ता अख्तिर कर लिया है़ महासंघ सह बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव सहित जिला उपाध्यक्ष
विवेक भूषण, धर्मेद्र कुमार सिंह, रीता गुप्ता, सचिव नागेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फ खरूद्दीन, सचिव ओमप्रकाश यादव, प्रवक्ता राजेश कुमार रजक, मणिंद्र सिंह व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव डा राधामोहन यादव के नेतृत्व में सोमवार को जिला के लगभग आठ हजार दो सौ शिक्षकों ने अपने जेल भरो आंदोलन के तहत जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर नगर थाना के सामने अपनी गिरफ्तारी दी़ गिरफतार हजारों शिक्षक/शिक्षिकाओं को प्रशासन सर्वप्रथम नगर थाना परिसर में रखा, फि र अनियंत्रित शिक्षकों की भीड़ को देखते हुए आंदोलनकारियों को मंगल सेमिनरी (अस्थायी कारा) में विस्थापित किया गया़ गिरफ्तारी के पूर्व बंगला विद्यालय के प्रांगण में आंदोलनकारी शिक्षकों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि साथियों वेतनमान हमारी मजदूरी है और जेल जाना हमारी मजबूरी है़
जेल जायेंगे और वेतनमान लेकर आयेंग़े
वहीं उपाध्यक्ष रीता गुप्ता ने कहा कि सशक्त भारत की सशक्त महिला है़ हम जिले की 11 सौ महिला शिक्षिकाओं के साथ जेल जाकर सुशासन की महिलाओं के प्रति मिथ्या सहानुभूति की पोल खोलेंग़े सचिव नागेंद्र पांडेय व प्रवक्ता राजेश कुमार रजक ने संयुक्त रूप से कहा कि आज हमारे जेल भरो का पहला दिन है़
सोमवार से शनिवार तक सूची के अनुसार सभी शिक्षक/शिक्षिका अपनी गिरफ्तारी देकर अपनी चट्टानी एकता से सरकार के अभिमान को चकनाचूर कर देंग़े गिरफ्तारी देने वालों में 27 प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष ध्रुवनारायण प्रसाद, अरविंद कुमार पांडेय, संजीव कुमार चौबे, सतीश कुमार सिंह, मोहम्मद तुफैल, श्रीनिवास, संतोष कुमार तिवारी, नवनीत कुमार भारती, सुनील कुमार यादव, सुनील कुमार, संजीव कुमार सिंह, शमशाद अली, मुश्ताक अहमद, मनोज कुमार सिंह, अमरेंद्र कुमार, भोलू सिंह, दीपनारायण यादव, नदंकिशोर प्रसाद, संजय कुमार सिंह, महफ ूज रहमान, टीइटी व एसटीइटी के जिलाध्यक्ष प्रियरंजन सिंह, सुरेंद्र कुमार यादव, अश्विनी पांडेय, शिवकुमार यादव, सुधीर कुमार यादव, मधु कुमारी, पूनम कुमारी, कुमारी शशि, स्मिता कुमारी, संगीता कुमारी, अनामिका कुमारी, प्रमाती कुमारी, भारती भूषण, मोना सिंह, रूबी कुमारी, सरोज देवी, सोनी कुमारी, सरिता कुमारी यादव मौजूद थ़े
उधर, पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार को जिले के हड़ताली शिक्षकों ने हजारों की संख्या में जिला प्रशासन के सामने अपनी गिरफ्तारी देते हुए वेतनमान अविलंब लागू करने की मांग की़ नरसिंह बाबा मठ के प्रांगण में हड़ताली शिक्षकों का जत्था जयप्रकाश नारायण व अशोक कुमार चौधरी के नेतृत्व में प्रदर्शन करने के लिए अपनी गिरफ्तारी देने के लिए नगर थाना का घेराव किया गया़ शिक्षक नेता अबुल कमर, नवलकिशोर सिंह ने शिक्षकों की सूची सौंपते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से बिहार सरकार व मुख्यमंत्री को वेतनमान लागू कर हड़ताल समाप्त कराने की दिशा में सार्थक प्रयास करने की मांग की, अन्यथा हड़ताल जारी रखने का एलान किया़ गिरफ्तारी देनेवालों में नवलकिशोर सिंह, राजन कुमार, अरुण कुमार सिंह, नंदकिशोर प्रसाद, आलोक रंजन, अनिल कुमार सिंह,
विनोद कुमार चौधरी, हिमांशु कुमार, शंकर सहनी, अजीत कुमार सिंह, तरुण कुमार सिंह, संतोष कुमार पांडेय, विनोद कुमार, कृष्णनंदन प्रसाद, धीरज कुमार, राधाकृष्ण पंडित, राजेश कुमार जायसवाल, संजय कुमार, अभिनव प्रकाश, रामजीवन भारती, रविंद्र चौधरी, राजकिशोर सिंह, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार, लक्ष्मण राम, अताउर्रहमान, अमित चंद्र प्रकाश, सुबोध कुमार पाठक, जावेद आलम, सुबोध कुमार पाठक, रामायण पाठक, सनोज कुमार, अजय कुमार, रामवचन सहनी, हाहिद रजा मौजूद थ़े
सुगौली. नियोजित शिक्षकों की हड़ताल 33 वें दिन सोमवार को जारी रही़ हड़ताली शिक्षकों ने बीआरसी परिसर में कबीर अहमद की अध्यक्षता में हुई.
इसमें निर्णय लिया गया कि मंगलवार को मोतिहारी में जेल भरो अभियान के तहत प्रखंड से मुगले आजम, किशन कुमार, संजय राम, कबीर अहमद, जयप्रकाश शुक्ल, राजन कुमार, रामाधार राम, किशोरी राम, नंद किशोर राय, दिलीप कुमार पांडेय सहित दस शिक्षक जायेंगे. मौके पर नीलिमा कुमारी, रीना देवी, भूषण सहनी, आसमा खातून, प्रमोद कुमार सिंह, राजेश श्रीवास्तव, पिंकी सिंह, विजय राम, प्रमोद श्रीवास्तव, रंजीत कुमार उपस्थित थे.
