रोसड़ा. भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ बिहार प्रदेश इकाई का एक दिनी प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को भरत दास मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमा प्रसाद वाजपेयी ने की. राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार करतार सिंह ने संघ से जुड़े मजदूरों को निर्माण मजदूरों की तरह कल्याण बोर्ड का गठन सहित अन्य सुविधाओं की मांग को लेकर आगामी दिनों में आंदोलन तेज करने पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठित होने का आह्वान किया. संघ ने नियोजित शिक्षकों के हड़ताल का समर्थन किया. अधिवेशन में अगले सत्र के लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया. मौके पर राजेंद्र सोनी, नरेंद्र सिंह कुशवाहा, मुरारी पासवान, वैद्यनाथ साह, राजेश लाल, शशि भूषण शर्मा, अमर प्रताप सिंह, राम बाबू सिंह ने संबोधित किया.
मजदूरों की तरह हो कल्याण बोर्ड का गठन : महासंघ
रोसड़ा. भारतीय प्राइवेट ट्रांसपोर्ट मजदूर महासंघ बिहार प्रदेश इकाई का एक दिनी प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को भरत दास मंदिर परिसर में हुई. अध्यक्षता संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमा प्रसाद वाजपेयी ने की. राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार करतार सिंह ने संघ से जुड़े मजदूरों को निर्माण मजदूरों की तरह कल्याण बोर्ड का गठन सहित अन्य सुविधाओं की […]
