आम्रपाली एक्सप्रेस में यात्रियों ने किया हंगामा

समस्तीपुर. अमृतसर से कटिहार जानेवाली आम्रपाली एक्सप्रेस के बोगी एस 5 के सीट नबंर 56 व 57 पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने रविवार को इलाज नहीं होने पर मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि यात्री को अमृतसर से कटिहार जाना था. अचानक उसके पेट में दर्द […]

समस्तीपुर. अमृतसर से कटिहार जानेवाली आम्रपाली एक्सप्रेस के बोगी एस 5 के सीट नबंर 56 व 57 पर यात्रा कर रहे यात्रियों ने रविवार को इलाज नहीं होने पर मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेलखंड के ढोली स्टेशन के पास जमकर हंगामा किया. बताया जाता है कि यात्री को अमृतसर से कटिहार जाना था. अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा तो इसकी सूचना आस पास में बैठ यात्रियों को दी. यात्रियों ने जब इसकी कोच में कार्यरत टीटीई को कहा कि इसकी शिकायत गार्ड कर नजदीकी स्टेशन पर अविलंब इलाज कराने की बात कही. लेकिन इलाज में विलंब होने पर यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया. आक्रोशित यात्रियों का कहना था कि रेल प्रशासन के कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी यात्री के प्रति गंभीर नहीं है. अगर समय से इलाज नहीं कराया गया तो इसकी शिकायत डीआररएम से की जायेगी. तक जाकर गार्ड ने समस्तीपुर कंट्रोल को इसकी देते हुए मेडिकल टीम बुलाने की मांग की. समस्तीपुर जंकशन पर जब गाड़ी पहुंचा तो मेडिकल टीम को एसएस सतीशचन्द्र श्रीवास्तव ने बुलाकर यात्री का इलाज करवाया तक जाकर मामला शांत हुआ. बाद में परिचालन शुरू हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >