बीडीओ ने किया कार्यालय भवन का निरीक्षण

खानपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन का बीडीओ गौरी कुमारी ने सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के भवनों का निरीक्षण करते हुए किये गये कार्य पर प्रसन्नता जतायी. हालांकि भवन में रंग रोगन का कार्य पूर्ण नहीं होने पर उपस्थित कर्मियों को […]

खानपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर में बन रहे नये प्रखंड कार्यालय भवन का बीडीओ गौरी कुमारी ने सोमवार को निरीक्षण किया. इस दौरान बीडीओ ने प्रखंड कार्यालय के विभिन्न विभागों के भवनों का निरीक्षण करते हुए किये गये कार्य पर प्रसन्नता जतायी. हालांकि भवन में रंग रोगन का कार्य पूर्ण नहीं होने पर उपस्थित कर्मियों को तय समय के अंदर पूर्ण करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रखंड कार्यालय के नये भवन में टाइल्स लगाने का कार्य किया गया है. कुछ जगहों पर कार्य आधा अधूरा है जिसे पूरा कर लिया जायेगा. ज्ञात हो कि कुछ दिन पूर्व डीएम ने नये प्रखंड कार्यालय भवन का निरीक्षण किया था. जहां 30 मई तक कार्य को हर हाल में पूरा करने का निर्देश दिया था. बीडीओ से पूछने पर उन्होंने बताया कि रंग रोगन का कार्य अभी बाकी है. तय समय सीमा के अंदर कार्य को पूरा करने की कोशिश की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >