अगलगी में 15 बीघे की खड़ी फसल राख

चार घंटे की मशक्कत पर आग पर पाया गया काबूप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी दरबा गांव के बगुला चौर में सोमवार को भीषण अगलगी हुई. इसमें लाखों रुपये मूल्य की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई. इस घटना में नोखे लाल राय, रामाकांत राय, जीवछ राय, भजन सहनी, सुरेश राय, उपेन्द्र राय, नरेश राय, परमानन्द […]

चार घंटे की मशक्कत पर आग पर पाया गया काबूप्रतिनिधि, शाहपुर पटोरी दरबा गांव के बगुला चौर में सोमवार को भीषण अगलगी हुई. इसमें लाखों रुपये मूल्य की गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई. इस घटना में नोखे लाल राय, रामाकांत राय, जीवछ राय, भजन सहनी, सुरेश राय, उपेन्द्र राय, नरेश राय, परमानन्द राय, उजागर राय, बंधु राय, जीमदार राय, छठु राय, विजय राय, विनोद राय, लक्ष्मण राय, दिनेश्वर सहनी आदि के लगभग 15 बीघे में लगी गेहूं की फसल जल गये. जब आग का धुआं उठता देख आसपास काम कर रहे किसानों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. फायर ब्रिगेड व बोरिंग की मदद से लगभग चार घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका. सूचना मिलते ही सीओ प्रमोद कुमार, सीआई अंशु कुमार सिंह तथा कई कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे व किसानों के नाम का संकलन किया. सीओ ने बताया कि आग बुझाने के क्रम में भी लगभग पांच बीघे की फसल नष्ट हो गई. वैसे किसानों का नाम भी संकलित किया जा रहा है. मोरवा : गुनाई बसही में सोमवार की रात आग लगने से सचिन्द्र कापर, फुलेन्द्र कापर, ज्योति देवी एवं सूरज कापर के घर जलकर राख हो गयी. सचिन्द्र कापर के 85 हजार नकद सहित लाखों की संपत्ति जल गयी. इस घटना में सचिन्द्र कापर घायल हो गये. आग की चपेट में चार घर सहित लगभग तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गयी. मुखिया चौधरी सहनी ने प्रखंड पदाधिकारी एवं सीओ से राहत की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >