ट्रक की ठोकर से बाइक सवार की मौत

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर पगड़ा पुल के समीप सोमवार की संध्या ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल ले आये जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरिशंकरपुर निवासी रामेश्वर राय के पुत्र ब्रह्मदेव […]

दलसिंहसराय. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर पगड़ा पुल के समीप सोमवार की संध्या ट्रक की ठोकर से एक बाइक सवार को बुरी तरह कुचल दिया. स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे इलाज के लिये अनुमंडलीय अस्पताल ले आये जहां उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरिशंकरपुर निवासी रामेश्वर राय के पुत्र ब्रह्मदेव राय के रूप में की गयी है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये समस्तीपुर भेज दिया है. घटना के संबंध में बताया गया है कि ब्रह्मदेव राय बाइक से अपने घर लौट रहे थे. इसी क्रम में पीछे से तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें कुचल दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >