ओवरलोडिंग की अब नहीं रहेगी समस्या : एसडीओ

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के लगभग 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कल्याणपुर बस्ती स्थित पावर सब स्टेशन में सोमवार को नये स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के चालू करते हुए सहायक विद्युत अभियंता मो. इमरान अंसारी ने कहा कि बिजली की ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्या से अब निजात शीघ्र मिलेगी़ […]

मोहिउद्दीननगर. प्रखंड क्षेत्र के लगभग 12 हजार बिजली उपभोक्ताओं को नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के कल्याणपुर बस्ती स्थित पावर सब स्टेशन में सोमवार को नये स्थापित 10 एमवीए ट्रांसफॉर्मर के चालू करते हुए सहायक विद्युत अभियंता मो. इमरान अंसारी ने कहा कि बिजली की ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्या से अब निजात शीघ्र मिलेगी़ पावर सब स्टेशन में ट्रांसफॉर्मर की कुल क्षमता अब 15 एमबीए हो गयी है़ गौरतलब है कि प्रखंड क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग व ओवरलोडिंग की समस्या से हमेशा रूबरू होना पड़ता था़ जिससे विद्युत विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मियों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ती थी़ पावर सब स्टेशन में पूजा अर्चना के बाद ट्रंासफॉर्मर को चालू किया गया एवं उपस्थित लोगों के मध्य मिठाई वितरित किये गये़ मौके पर जेइ बालमुकुन्द सिंह, ऑपरेटर राजेश कुमार सिंह, मानव बल देवकीकांत झा, विनोद पंडित आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >