दलसिंहसराय. अनुमंडलस्तरीय को-ऑर्डिनेशन की बैठक अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को संबंधित पदाधिकारियोंा के अनुपस्थित रहने के चलते स्थगित करनी पड़ी. वहीं इसे गंभीरता से नहीं लेने को लेकर एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. इस बाबत एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल समन्वय की बैठक में तीनों प्रखंड के बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ, विद्युत अभियंताओं समेत अन्य पदाधिकारियों को भाग लेना था. मगर गंभीरता से न लेने व बैठक में इन पदाधिकारियों के ने पहुंचने के चलते बैठक स्थगित करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा गया है. दूसरी ओर बीडीओ ने बताया कि मतदाता सूची में त्रुटिपूर्ण निवारण व संशोधनों को लेकर प्रखंडाधीन सभी मतदान केंद्रों पर 12 अप्रैल को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है. विशेष कैंप के दौरान सभी बीएलओ संबंधित बूथों पर मौजूद रहेंगे. साथ ही अपने अपने बूथ संबंधित क्षेत्र के मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम में संशोधन समेत अन्य कार्य किया जायेगा. यह जानकारी बीडीओ चंद्रमोहन पासवान ने दी. उन्होंने बताया कि बीएलओ की बैठक बुधवार को बुलायी गयी है.
अनुपस्थित पदाधिकारियों से कारणपृच्छा
दलसिंहसराय. अनुमंडलस्तरीय को-ऑर्डिनेशन की बैठक अनुमंडल कार्यालय में सोमवार को संबंधित पदाधिकारियोंा के अनुपस्थित रहने के चलते स्थगित करनी पड़ी. वहीं इसे गंभीरता से नहीं लेने को लेकर एसडीओ वरुण कुमार मिश्रा ने अनुपस्थित पदाधिकारियों से स्पष्टीकरण पूछा है. इस बाबत एसडीओ ने बताया कि अनुमंडल समन्वय की बैठक में तीनों प्रखंड के बीडीओ, सीओ, […]
