स्वास्थ्य बीमा योजना को ले कार्यशाला

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के बाघी पंचायत सरकार भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुरेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उक्त कार्यक्रम में आधारपुर, बाघी, भेरोखड़ा एवं ताजपुर पंचायत के मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका शामिल हुए. […]

ताजपुर. प्रखंड क्षेत्र के बाघी पंचायत सरकार भवन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा का एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख सुरेश राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उक्त कार्यक्रम में आधारपुर, बाघी, भेरोखड़ा एवं ताजपुर पंचायत के मुखिया, महिला पर्यवेक्षिका, पंचायत सचिव, आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका शामिल हुए. कार्यक्रम में बीमा प्रशिक्षकों के द्वारा उपस्थित जनप्रतिनिधयों एवं प्रतिभागियों को बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ने, स्मार्ट कार्ड आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. मौके पर बीडीओ आशुतोष कुमार, जिला पार्षद मंजू देवी, मुखिया मुखीलाल सिंह, विशुनदेव सिंह, पूनम देवी, बलिराम भगत, शंकर कुमार शर्मा, पंचायत सचिव राम प्रवेश सिन्हा, राम प्रकाश चौधरी, जितेंद्र प्रसाद ठाकुर, राम नारायण राय, रमेश राय, शंकर प्रसाद राय, अबू नसर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >