कैरियर काउंसेलिंग में छात्रों को मिला कई गुर

रोसड़ा. भविष्य निर्माण के लिए प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए बीएसएस क्लब द्वारा पांचूपुर स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल में रविवार को कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन हुआ. राज्यसभा सचिवालय नयी दिल्ली से इंटरप्रेनर मो. इनाम ने क्लब के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारियां दी. उन्होंने क्लब के द्वारा […]

रोसड़ा. भविष्य निर्माण के लिए प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन देने के लिए बीएसएस क्लब द्वारा पांचूपुर स्थित ज्ञान सरोवर स्कूल में रविवार को कैरियर काउंसेलिंग का आयोजन हुआ. राज्यसभा सचिवालय नयी दिल्ली से इंटरप्रेनर मो. इनाम ने क्लब के छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारियां दी. उन्होंने क्लब के द्वारा नि:शुल्क दी जा रही प्रशिक्षण की सराहना की. मौके पर संस्थापक राजेश सुमन, संरक्षक श्याम ठाकुर, विकेश कुमार, अमित झा, रंजीत सिंह, लक्ष्मी सिंह, मोक्तदीर आलम आदि थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >