मौसम हुआ बेईमान, मझधार में फंसे किसान

तैयार फसल खेत में बरबाद होने की आशंकाप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरप्रखंड में लगी गेहूं की फसल को लेकर मेहनतकशों की चैन छीन गयी है. गत दो दिनों से बूंदाबांदी व ठंडी हवा के कारण तैयार गेहूं की फसल की कटनी में व्यवधान उत्पन्न हुआ है. मौसम की बेरूखी से क्षेत्र किसान के अरमान मझधार में पड़े हैं. […]

तैयार फसल खेत में बरबाद होने की आशंकाप्रतिनिधि, विद्यापतिनगरप्रखंड में लगी गेहूं की फसल को लेकर मेहनतकशों की चैन छीन गयी है. गत दो दिनों से बूंदाबांदी व ठंडी हवा के कारण तैयार गेहूं की फसल की कटनी में व्यवधान उत्पन्न हुआ है. मौसम की बेरूखी से क्षेत्र किसान के अरमान मझधार में पड़े हैं. दो दिनों से खेत कटनी करने वाले मजदूर तैयार फसल में नमी को देख लौट जाते हैं. सैकड़ों एकड़ में गेहूं क ी फसल पक कर तैयार है. इसके बदौलत किसानों के अरमान के पूरे होने की चर्चा है. बताया जाता है कि उत्तर भारत में भारी वर्षा व हिमपात का आंशिक असर यहां के मौसम को प्रभावित कर रहा है. गेहूं की फसल को कटने की बेचैनी है. कड़ी धूप के कारण अहले सुबह किसान व मजदूर अपने खेत की ओर होते हैं. जहां गत दो दिनों से ठंडी हवा एवं बूंदाबांदी को लेकर उन्हें मायूस होना पड़ता है. तैयार फसल पर अनहोनी की शंका भी इन्हें घेरे रहती है. हर वर्ष इस मौसम में घटने वाली अगलगी की घटनाओं ने भी किसानों की परेशानी को और बढा दिया है. उनकी रातों की नींद और दिन का चैन खत्म हो गया है. किसानों की मानें तो मेहनत की फसल देखते ही देखते राख में तब्दील हो जाती है और वे लोग सिर्फ देखने के सिवाय कुछ नहीं कर पाते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >