समस्तीपुर : रेलवे के संवेदक के साथ शनिवार को अपराधियों ने मारपीट की. साथ ही दो लाख रुपये रंगदारी की मांग की है.
इस संबंध में पीड़ित संवेदक ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के मुताबिक बेगूसराय जिले के मोहनपुर निवासी नीरज कुमार शहर के अटेरन चौक स्थित ड्राइवर कॉलोनी में शनिवार को मरम्मत का कार्य करा रहे थे. इसी क्रम में प्रदीप कुमार अपने सहयोगियों के साथ वहां पहुंचे और काम बंद कराते हुए मारपीट करने लगे. संवेदक का कहना है कि आरोपियों ने काम करने की एवज में दो लाख रुपये रंगदारी देने की भी मांग की. घायल संवेदक का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है. इधर, नगर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
