सात से विद्यालय में लटकेगा ताला

विद्यापतिनगर. नियोजित शिक्षकों की बैठक बुधवार को बीआरसी भवन परिसर में हुई़ अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने की़ इसमें बिहार सरकार को शोषण की सरकार बताते हुए 6 अप्रैल को पटना में प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया़ जहां मांगों की पूर्ति नहीं होने पर सात अप्रैल से नियोजित शिक्षकों […]

विद्यापतिनगर. नियोजित शिक्षकों की बैठक बुधवार को बीआरसी भवन परिसर में हुई़ अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कैलाश राय ने की़ इसमें बिहार सरकार को शोषण की सरकार बताते हुए 6 अप्रैल को पटना में प्रस्तावित विशाल प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया गया़ जहां मांगों की पूर्ति नहीं होने पर सात अप्रैल से नियोजित शिक्षकों का अनिश्चितकालीन हड़ताल की जानकारी दी गयी़ साथ ही विद्यालय में ताला बंदी कर शैक्षणिक कार्य ठप करने का निर्णय लिया गया़ बैठक में हर्ष कुमार झा, योगेंद्र कुमार, नीलम कुमारी, शकील अहमद, मो़ जफरुद्दीन, रविशंकर प्रसाद, मनोज कुमार, प्रेमनाथ, अभिनव कुमार, दयानंद राम, पवन कुमार झा, अमित कुमार बादल, अभिनव कुमार, कुमार रंजन, आनंद कुमार, राहुल चौधरी, चंद्रशेखर प्रसाद एवं शशिकांत शामिल थे़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >