पूसा के फ्लैक्स हाउस में आज संतों का समागम

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैक्स हाउस में रविवार को देश के कोने कोने से आये संतों का समागम होगा. इसमें मुख्य रूप से श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का 127वां जन्मोत्सव महायज्ञ मनाया जायेगा. इसमें पूरे दिन के कार्यक्रम में विशेष रूप से वेद मांगलिक, उषा कीर्तन, समवेत विनती प्रार्थना, धर्मगं्रथ पाठ, भोग निवेदन, […]

पूसा. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के फ्लैक्स हाउस में रविवार को देश के कोने कोने से आये संतों का समागम होगा. इसमें मुख्य रूप से श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्रजी का 127वां जन्मोत्सव महायज्ञ मनाया जायेगा. इसमें पूरे दिन के कार्यक्रम में विशेष रूप से वेद मांगलिक, उषा कीर्तन, समवेत विनती प्रार्थना, धर्मगं्रथ पाठ, भोग निवेदन, शोभा यात्रा, धर्म सभा सहित आनंद बाजार की भी उन्नत व्यवस्था की गयी है. इस धर्म के गुरुभाइयों की माने तो इस प्रकार के वृहत पैमाने पर संतों का पूसा की धरती पर पहुंचना पहली बार संभव हो सका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >