61 लाभुकों के बीच राशि का वितरण

पूसा. प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में विधायक मंजू कुमारी की अध्यक्षता में कन्या विवाह योजना मद की 61 लाभुकों के बीच तीन लाख से अधिक राशि का चेक वितरण किया गया. इसमें प्रत्येक लाभुक को पांच पांच हजार का चेक दिया गया. चेक वितरण के पहले सत्र में महमदपुर देवपार, चकलेवैनी, चंदौली […]

पूसा. प्रखंड के पंचायत समिति भवन के सभागार में विधायक मंजू कुमारी की अध्यक्षता में कन्या विवाह योजना मद की 61 लाभुकों के बीच तीन लाख से अधिक राशि का चेक वितरण किया गया. इसमें प्रत्येक लाभुक को पांच पांच हजार का चेक दिया गया. चेक वितरण के पहले सत्र में महमदपुर देवपार, चकलेवैनी, चंदौली के लाभार्थी को शामिल किया गया. विधायक ने कहा कि सरकार के इस तरह के योजना से पंजीकृत होने में सुविधा व बढ़ावा मिलेगा. मौके पर प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष चितरंजन प्रसाद राय, बीडीओ कुमार अश्वनि आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >